Samachar Seva

Mission Patrkarita

इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 11 बदमाश दबोचे

Accused with a ₹2,500 reward on his head arrested; 11 miscreants nabbed so far.

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पुलिस थाना जेएनवीसी ने व्यास कॉलोनी में कैंपर गाड़ियों से टक्कर मारकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में वांछित 2500 रुपये के इनामी आरोपी शिवलाल कंस्वा को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार गत वर्ष 3 जुलाई को परिवादी विकास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दोपहर करीब 1.10 बजे व्यास कॉलोनी में अपनी कैंपर गाड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान शिव गोदारा, विष्णु बांगूड़ा, बाला राठौड़, राहुल विश्नोई, सीताराम, सुनील ज्याणी, शिवलाल कंस्वा, गांधी कंस्वा, राकेश रिटोड़, अल्ताफ तथा 10-15 अन्य व्यक्तियों ने लाठियों और सरियों से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी कैंपर गाड़ी को अन्य वाहनों से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त भी कर दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी वांछित आरोपी शिवलाल कंस्वा पुत्र श्रीराम कंस्वा, निवासी गजरूपदेसर, थाना नोखा, जिला बीकानेर को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर विक्रम तिवाड़ी, सहायक पुलिस निरीक्षक जगदीश कुमार तथा कांस्टेबल हरफूल और मनराम शामिल रहे।