Loading Now

updates

राष्ट्र-निर्माण का सक्रिय स्तंभ “माय भारत (मेरा युवा भारत)” प्लेटफॉर्म

बीकानेर (samacharseva.in)  भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी हैलगभग 65 प्रतिशत लोग 35 साल से कम उम्र के हैं। इसी युवा शक्ति को राष्ट्र-निर्माण की धुरी बनाने के उद्देश्य से अक्टूबर 2023 में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत माय भारत (मेरा युवा भारत)प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया था। आज माय भारत न केवल युवाओं को अवसर दे रहा है, बल्कि उन्हें राष्ट्र-निर्माण का सक्रिय स्तंभ बनाकर भारत को एक विकसित, समावेशी और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर कर रहा है।  यह प्लेटफॉर्म अपनी विशेष उपलब्धियों के साथ देशभर में युवाओं के लिए स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व और नागरिक भागीदारी का सबसे बड़ा डिजिटल मंच बनकर उभरा है।

स्वयंसेवा और सामाजिक जुड़ाव में अभूतपूर्व बढ़ोतरी

जून 2026 तक माय भारत प्लेटफॉर्म ने स्वच्छता, रक्तदान, खेल, आपदा प्रतिक्रिया और सामुदायिक सेवा के माध्यम से 1.52 लाख से अधिक स्वयंसेवी अवसर प्रदान किए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण, जियो-टैगिंग, डिजिटल प्रमाण-पत्र और प्रभाव मापन जैसी सुविधाओं के जरिए स्वयंसेवा पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 और नशा मुक्त भारत अभियान जैसे राष्ट्रीय पहलों में लाखों युवाओं ने माय भारत के माध्यम से सक्रिय भागीदारी की।

अनुभव-आधारित शिक्षा और करियर सपोर्ट

जुलाई 2026 तक प्लेटफॉर्म 24,900 से अधिक एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP) संचालित कर चुका है, जिसमें इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और वर्कफोर्स तैयारी शामिल है। एआई-सहायित रिज़्यूमे बिल्डर, मेंटरशिप और बहुभाषी डिजिटल क्विज़ ने युवाओं को शासन, संविधान और नवाचार जैसे विषयों से जोड़ा है।

युवा नेतृत्व और राष्ट्रीय संवाद

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में 50.42 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जिससे यह देश के सबसे बड़े युवा परामर्श कार्यक्रमों में शुमार हो गया। यूथ फॉर विकसित भारत–माय भारत यूथ कन्वेंशन 2026 ने 6,000 से अधिक युवाओं को एकजुट किया, जबकि 17 जोन में आयोजित नारी शक्ति युवा संसद में 7,000 से अधिक युवतियों ने नीतिगत बहसों में हिस्सा लिया। “माय भारत माय वोट” अभियान ने पहली बार मतदाताओं में संवैधानिक जागरूकता और सोच-समझकर वोट करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया।

वैश्विक मंच पर भारत की युवा आवाज़

माय भारत ने संयुक्त राष्ट्र ECOSOC युवा मंच 2026 में भारतीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की, जिससे युवा नेता वैश्विक नीति संवादों में भारत का पक्ष रख सके। विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत युवाओं को सीमावर्ती गांवों में जीवन का अनुभव कराया गया, जिससे राष्ट्रीय एकता और ज़मीनी स्तर की भागीदारी को बल मिला।

डिजिटल उपलब्धियां और भविष्य की राह

4 जून 2026 को माय भारत ने 390,812 सत्यापित प्रतिभागियों के साथ “एक सप्ताह में सबसे अधिक ऑनलाइन क्विज़ उपयोगकर्ताओं” का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध माय भारत मोबाइल ऐप को 2 जुलाई 2026 तक 1 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। माय भारत 2.0 में एआई, बहुभाषी तकनीक, ओपन एपीआई और डिजिटल क्रेडेंशियल्स के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक युवाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जो विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share this content:

You May Have Missed