Samachar Seva

Mission Patrkarita

एडवोकेट दीपक व्यास बीकानेर टैक्स कंसल्टैन्ट ऐसोसिएशन के अध्‍यक्ष बने

Advocate Deepak Vyas has become the President of the Bikaner Tax Consultants Association.

सचिव पद पर सीए मनमोहन मोदी चुनाव जीते

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। एडवोकेट दीपक व्यास को बीकानेर टैक्स कंसल्टैन्ट ऐसोसिएशन का अध्‍यक्ष निवार्चित घोषित किया गया है। एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को जिला उद्योग संघ कार्यालाय में हुए। इस चुनाव में एसोसिएशन के सचिव पद पर सीए मनमोहन मोदी चुनाव जीते।

Advocate Deepak Vyas has become the President of the Bikaner Tax Consultants Association...

Advocate Deepak Vyas has become the President of the Bikaner Tax Consultants Association…

एसोसिएशन के प्रवक्ता मदन मोहन व्यास ने बताया कि चुनाव मे एडवोकेट दीपक व्यास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट वाई.पी. मदान को 44 वोटो के अन्तर से हराया। कुल 212 मतो मे से 199 वोट डाले गए जिसमे 1 वोट निरस्त घोषित किया गया कुल 198  मतो मे से एडवोकेट दीपक व्यास को 121 व वाई पी मदान को 77 मत प्राप्त हुए। प्रवक्‍ता व्‍यास ने बताया कि सचिव पद पर सीए मनमोहन मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मदन गोपाल  मोदी को 4 मतो से पराजित किया।

शांतिपूर्ण व उत्साह पूर्वक मतदान 

मनमोहन मोदी ने 101 मत प्राप्त किए जबकि मदन गोपाल मोदी को 97 मत प्राप्त किए। बीकानेर टैक्स कंसल्टैन्ट ऐसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष माणक कोचर ने शांतिपूर्ण व उत्साह पूर्वक मतदान के लिए संध के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया। ऐसोसिएशन के चुनाव सीए सोहनलाल बैद की अध्यक्षता में चुनाव कमेटी के सदस्य एम. पी. शर्मा व एम. के. चुरा ने करवाए।