MAHENDRA SIINGH SHEKHAWAT बीकानेर, ( हास्य समाचार सेवा)। विशुदध बीकानेरी मारवाड़ी में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हास्य प्रस्तुतिया देकर घर घर में अपनी भयंकर पहचान बना चुके हास्य कलाकार के के रंगा व अशोक व्यास को बीकानेर के अनेक समारोह में शामिल होने पर पाबंदी लगा दी गई है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर केके रंगा तथा अशोक व्यास को उन घरों के आसपास फटकने पर रोक लगा दी है जिन घरों में कोई मातम हुआ है।
जिला प्रशासन के अनुसार केके व अशोकजी द्वारा किसी के घर पर हुए मातम पर शोक जताने पहुंचने पर भी लोग हंस देते हैं, इस कारण वहां कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाती है। यही कारण है कि इन कलाकारों पर बैन लगाया गया है।
हास्य के जरिए सामाजिक संदेश देने की कोशिश
MAHENDRA SIINGH SHEKHAWAT बीकानेर, (समाचार सेवा)। विख्यात हास्य कलाकार और रंगकर्मी के के रंगा तथा अशोक व्यास का मानना है कि आज के समय में किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना आसान नहीं है। लोगों को हंसाना बेहद मेहनत का काम है और इसके लिए संवेदनशीलता, रचनात्मकता और सामाजिक समझ की आवश्यकता होती है।
‘समाचार सेवा’ से बातचीत में के के रंगा ने बताया कि प्राकृतिक अंदाज में रोज़मर्रा की घटनाओं से हास्य निकालकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही वास्तविक कॉमेडी है। इसके लिए वे स्थानीय परिवेश और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर अपनी प्रस्तुतियां तैयार करते हैं। हास्य कलाकार अशोक व्यास ने कहा कि आज के दौर में पारिवारिक अंदाज में, शुद्ध शब्दावली और साफ-सुथरे दृश्यों के साथ ऐसी कॉमेडी की जरूरत है जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके।
फूहड़ और डबल मीनिंग वाले कंटेंट

उन्होंने बताया कि फूहड़ और डबल मीनिंग वाले कंटेंट से भले ही तुरंत प्रसिद्धि मिल जाए, लेकिन इससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।रंगा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्हें स्वच्छ और सार्थक हास्य प्रस्तुतियां देने का विचार आया, जिसे अब वे नियमित रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। सामाजिक कुरीतियों और विसंगतियों पर व्यंग्य के माध्यम से लोगों को हंसाने के साथ-साथ जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कई बार चुनौतियां भी सामने आती हैं, लेकिन सहयोग और समर्पण से वे अपने कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए नीलकंठ अभियान के समर्थन में जल्द ही विशेष हास्य प्रस्तुतियां तैयार की जाएंगी। साथ ही विभिन्न सामाजिक कुरीतियों पर व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। उनका उद्देश्य साफ और स्वस्थ मनोरंजन के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।



