NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। आम आदमी डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सके इसके लिये ‘इमर्जेंट सिटिज़न फ़ाउंडेशन‘ (ईसीएफ), आईटी कंपनी‘ बिज़वर्स ट्रेड्स प्राइवेट लिमिटेड‘ तथा ‘एक्सिक्सा टेक्नोलॉजीज़‘ ने संयुक्त रूप से एक दो दिवसीय ऑनलाइन निशुल्क कार्यशाला ‘अपग्रेड‘ 4 व 5 अप्रैल की प्रस्तावित की है।

इस कार्यशाला से इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर जुड़ सकते हैं। इसके तहत प्रथम चरण में ऑनलाइन सत्र के माध्यम से तकनीकी बुनियादी बातें सिखाई जाएंगी। द्वितीय चरण में सफल प्रतिभागियों के लिए ऑफलाइन प्रैक्टिकल क्लासेज आयोजित होंगी। कार्यशाला आयोजित करवाने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अनुसार वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर हो रहे तकनीकी बदलावों के बीच भारत के आम नागरिकों और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई है।
इसके तहत आगामी 4 और 5 अप्रैल को होने वाली निशुल्क ‘UpGrade’ तकनीकी जागरूकता कार्यशाला पूरी तरह से तकनीक के जटिल ज्ञान को सरल भाषा में आम आदमी तक पहुँचाने की एक गंभीर कवायद है, ताकि समाज का हर वर्ग डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सके। इस अभियान के मार्गदर्शक और अधिवक्ता गगन जोशी के अनुसार आज दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन समाज का एक बड़ा हिस्सा अभी भी बुनियादी तकनीकी इस्तेमाल में खुद को असहज पाता है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला किसी अतिश्योक्तिपूर्ण दावे के बजाय एक जमीनी प्रयास है, जिसका उद्देश्य लोगों को इतना सक्षम बनाना है कि वे तकनीक का सही इस्तेमाल कर सकें और बढ़ते डिजिटल फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रख सकें। ‘इमर्जेंट सिटिज़न फ़ाउंडेशन’ के डायरेक्टर सीएस गिरिराज जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान रचनात्मकता और सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए एआई के महंगे ‘पेड मॉडल्स’ (Paid AI Tools) चयनित प्रतिभागियों को पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को ‘UpGrade’ कार्यशाला में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसका आधिकारिक पंजीकरण लिंक जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन सत्रों में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर एक ‘जॉइनिंग लिंक’ भेजा जाएगा। कार्यक्रम संचालक डॉ. अमित पुरोहित ने बताया कि वॉलंटियर टीम के हेड चित्रेश गहलोत के नेतृत्व में एक टीम अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है, वहीं इंजीनियर मयंक व्यास, रवि व्यास और देवेश दुजारी की मैनेजमेंट टीम ऑनलाइन जुड़ने वाले लोगों की हर तकनीकी शंका का त्वरित समाधान करेगी।
Bizvers के डायरेक्टर देवेंद्र व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में हमारी नजर रहेगी की कौन बेहतर प्रदर्शन किस क्षेत्र में कर सकता है उसी के अनुसार सुविधाएँ और अवसरों को सृजन करने के प्रयास किये जायेंगे। Axixa के डायरेक्टर राजेश पुरोहित ने बताया कि कार्यशाला में उनके इंस्टिट्यूट के विद्यार्थी वॉलंटियर्स बन कर अपनी सेवाएं देंगे।
जानकारी के लिए संपर्क – 9460159156
रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक – https://forms.gle/Dd5cW9VEcNxr9pS1A


