Loading Now

updates

रविंद्र व्यास ने किया ‘एक जिला एक उत्पाद’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

Ravindra Vyas Inaugurates ‘One District, One Product’ Exhibition

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। एक जिला एक उत्पादप्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के संभाग अधिकारी रविंद्र व्यास ने किया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण हाट में आयोजित ‘एक जिला एक उत्पाद’ प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प उद्योग मेले में बीकानेर के प्रसिद्ध बीकानेरी नमकीन की प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए।

उन्‍होंने बताया कि प्रदर्शनी में बीकानेरी काशीदाकारी, भुजिया, केंद्रीय कारागार के उत्पाद, दिव्यांग सेवा संस्थान, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के साथ बीकानेरी नमकीन के विभिन्न उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन समारोह में संस्थापन अधिकारी शेर सिंह, जिला उद्योग अधिकारी सोहन लाल, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, सुमन, अंजली, प्रवीण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed