Loading Now

updates

एकलव्य तीरंदाजी अकादमी के नए सत्र की शुरुआत 23 से

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के  उद्देश्य को लेकर संचालित एकलव्य तीरंदाजी अकादमी के नए सत्र की शुरुआत 23 मार्च से होगी। नए सत्र में इंडियन रिकर्व और कंपाउंड कैटेगरी के लिए नए खिलाड़ियों से आवेदन भी आमंत्रित किए जाएंगे।

अकादमी के अध्यक्ष एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि इस वर्ष खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उपकरणों के माध्यम से तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों की तकनीक और प्रदर्शन में सुधार हो सके। उन्‍होंने बताया कि आधुनिक खेलों में केवल तकनीकी अभ्यास ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स साइंस की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती जा रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए अकादमी में खिलाड़ियों के लिए नियमित रूप से स्टूडेंट साइकोलॉजी, फिजियोथैरेपी और फिटनेस सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। इस बार प्रशिक्षण को और अधिक आधुनिक और वैज्ञानिक बनाया जाएगा। जोशी ने बताया कि खिलाड़ियों को मानसिक मजबूती, शारीरिक फिटनेस और प्रतियोगिताओं के दबाव को संभालने की बेहतर तैयारी करवाई जाएगी।

Share this content:

You May Have Missed