Loading Now

updates

सीए इंटरमीडिएट में बीकानेर के 79  विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण , माहिर जोशी रहे प्रथम

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सीए इंटरमीडिएट (जनवरी 2026) परीक्षा में बीकानेर से 79 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। इस परीक्षा में जिले में बीकानेर के माहिर जोशी ने प्रथम, कुमकुम भूरा ने द्वितीय तथा मयंक भूरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीए फाउंडेशन (जनवरी 2026) में बीकानेर से कुल 409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 84 विद्यार्थी सफल रहे।

दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने बताया कि सीए इंटरमीडिएट (जनवरी 2026) परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि सीए इंटरमीडिएट (जनवरी 2026) बीकानेर से कुल 350 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 79 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

परिणाम में माहिर जोशी ने प्रथम, कुमकुम भूरा ने द्वितीय तथा मयंक भूरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीए फाउंडेशन (जनवरी 2026) परीक्षा का परिणाम भी घोषित हुआ, जिसमें बीकानेर से कुल 409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 84 विद्यार्थी सफल रहे। ब्रांच अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्‍नता जताई है।

Share this content:

You May Have Missed