Samachar Seva

Mission Patrkarita

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों में 115 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित किए

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में फरवरी माह में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों में 115 रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया। अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 मार्च को आयोजित होगा। ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल ने किये।

शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक अनिल यादव, पंकज, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ, प्रशान्त ने सेवाएं दीं। इन शिविरों में  गंगाशहर नागरिक परिषद् गंगाशहर ईकाई के चैयरमैन जतनलाल दूगड़, सम्पतलाल दूगड़, महेन्द्र चौपड़ा, परिषद् के महेन्द्र चोपड़ा, बच्छराज रांका, विनीत बोथरा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मिकी का सक्रिय सहयोग रहा।