NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। बीकानेर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान उच्च न्यायालय की बैंच स्थापित करने की मांग का 194वां ज्ञापन मंगलवार को जिला कलक्टर के जरिये राज्यपाल को एवं जिला एंव सत्र न्यायाधीश अश्विनी विज के माध्यम से मुख्य न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर को भेजा गया।
यह ज्ञापन बार एसोसिएशन बीकानेर द्वारा बीकानेर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान उच्च न्यायालय की बैंच को स्थापित करने हेतु 17 अगस्त 2009 की आम सभा में लिये गये निर्णय के अनुसार भेजा गया। मांग के समर्थन में मंगलवार 17 फरवरी को प्रोटेस्ट डे भी मनाया गया। इसके तहत अधिवक्ताओ ने न्यायालय में पैरवी स्थगित रखी।
साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में बार एसोसिएशन बीकानेर द्वारा कोर्ट परिसर में जुलूस निकाला गया। ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, उपाध्यक्ष लेखराम धतरवाल, ध्रर्मेद्र वर्मा सचिव हेमन्त सिंह चौहान, सुरेन्द्र पाल शर्मा,
रघुवीरसिहं, दामोदर शर्मा, सोमदत पुरोहित, मनीराम बिश्नोई, मुखराम कुकणा, चतुर्भज सारस्वत, पवन स्वामी, गणेश टाक,सुखदेव व्यास, विजय दीक्षित, प्रदीप शर्मा संजय गौतम, ताराचन्द उपाध्याय, प्रशान्त तंवर, सकिना बानो आदि अन्य अधिवक्तागण बडी संख्या में उपस्थित रहे।


