Loading Now

updates

स्वतंत्रता संग्राम में अग्रिम पंक्ति के योद्धा रहे मूलचंद पारीक-डॉ. बी. डी. कल्‍ला

Moolchand Pareek, a frontline warrior in the freedom struggle - Dr. B. D. Kalla

स्वतंत्रता सेनानी पारीक की पुण्यतिथि पर लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष तथा पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक स्वतंत्रता संग्राम के अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे। डॉ. कल्‍ला सोमवार को स्वर्गीय मूलचंद पारीक मूर्ति सर्किल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि बीकानेर के सर्वांगीण विकास में स्‍व. पारीक द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए मूलचंदजी को सदैव याद किया जाएगा। स्वर्गीय मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित सभा में डॉ. कल्‍ला ने कहा कि मूलचंदजी और वे सदैव युवा अवस्था से खादी वस्त्र पहने लगे थे और जीवन पर्यन्त खादी पहनी। युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेवे।

समाज सेवा में अग्रणीय थे पारीक जी-चुरा

विशिष्ट अतिथि समाज समाजसेवी के राजेश चुरा ने कहा कि मूलचंद जी निरंतर समाज सेवा के काम में अग्रणीय भूमिका निभाते थे। बीकानेर नगर नगर परिषद के उप महापौर मोहम्मद हारून राठौड़ ने कहा की मूलचंद पारीक ब्रिटिश हुकूमत के दौरान बीकानेर में स्वतंत्रता आंदोलन का झंडा थामने वालों की अग्रिम पंक्ति में रहे। चंडीगढ़ के प्रभारी व कांग्रेस सेवा दल अल के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम भाटी ने कहा की स्‍व. पारीक ने बीकानेर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गांधी, नेहरू शास्त्री से रहा नजदीकी रिश्ता-पारीक

कार्यक्रम के आयोजन स्वर्गीय मूलचंद पारीक संस्थान के अध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मूलचंद जी मूलचंद जी ने सक्रिय भूमिका निभाई गांधी नेहरू लाल बहादुर शास्त्री से उनके नजदीकी रिश्ता रहा। कांग्रेस में भी नगर अध्यक्ष रहे और सादगी से कांग्रेस की सेवा की। भाजपा नेत्री मीना असोपा ने कहा कि मूलचंद जी आज भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं है मगर उनके विचार देश प्रेम आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि  

भाजपा नेता संपत पारीक, संस्था के सचिव डॉ. मिर्जा हैदर बेग, कवि शिव दाधीच, विप्र सेवा के एडवोकेट विनोद शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखकर स्‍व. पारीक को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पारीक समाज के ट्रस्टी गिरिराज पारीक ने सभी प्रबुद्ध जनों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मूलचंद पारीक के जेष्ठ पुत्र भंवरलाल पारीक, भगवती प्रसाद पारीक, उनके पोते राकेश पारीक, (बंटू) ने श्रद्धा सुमन अर्पित की।

शामिल हुए गणमान्‍यजन

कार्यक्रम में रंगा राजस्थानी, पत्रकार, महेंद्र जोशी, शिवरी चौधरी, आशा स्वामी, शर्मिला पंचारिया, मनोज पारीक, सुमित कोचर, नितिन वत्स, राहुल जादू संगत, फारुख, इंद्र जाजड़ा,  महेंद्र जाजड़ा ओपी भैया, शिव सोनी, संतोष व्यास, सलीम उस्ता, हाकम चौधरी, हरीश पंडित, राजू कॉर्निया, नंदलाल गहलोत, गौरी शंकर गहलोत, पृथ्वी सिंह पंवार, जगदीश जोशी आदि ने भी श्रद्धांजलि दी। संचालन पवन राठी ने किया।

Share this content:

You May Have Missed