NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर ग्रामीण (अल्पसंख्यक विभाग) के जिलाध्यक्ष सत्तू खान पडि़हार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को जिस प्रकार कमजोर व समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, वह बेहद चिंता का विषय है।
सत्तू खान रविवार को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दामोलाई की हाजी बाग अली बलोच ढाणी में हुई किसानों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और किसानों के लिए सहारा है, इसे खत्म करना गांवों की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने जैसा है। पडिहार ने कहा कि क्षेत्र और समाज के विकास के लिए मजबूत, ईमानदार और जनहित में कार्य करने वाले लोगों को राजनीति में आगे लाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इससे पूर्व बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग पडिहार को साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। बैठक में हाजी बाग अली, छत्तरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सिराजुद्दीन डूडी, पूर्व कांग्रेस उप प्रधान याकूब अली बलोच, पूर्व छत्तरगढ़ ब्लॉक सचिव हनीफ खान, युवा कांग्रेस नेता अजमल भिखरानी, रमेश, इमरान खान, रमजान खान, सुनील आदि मौजूद रहे।











