Samachar Seva

Mission Patrkarita

लालगढ खेल मैदान में हुई मीणा समाज क्रिकेट प्रतियोगिता

Meena Samaj Cricket Competition held at Lalgarh Sports Ground

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। मीणा समाज बीकानेर क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को लालगढ खेल मैदान बीकानेर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में आठ टीम ने भाग लिया प्रतियोगिता के तहत पहला मैच रानी बाजार टीम तथा लालगढ टीम के बीच खेला गया। यह मैच रानी बाजार टीम ने जीता

दूसरा मैच श्रीडूंगरगढ टीम तथा रेल्वे वर्कशॉप टीम के बीच खेला गया। इसमें श्रीडूंगरगढ की टीम विजय रही। मैच की कॉमेन्‍ट्री हिम्मत सिंह राठौर द्वारा की गयी। मैच के दौरान समाज के गणमान्यजनों में मोहन लाल मीणा, अंगराज मीणा, कैलाश मीणा, मनफूल मीणा, माना राम मीणा, कालू राम मीणा, दिनेश मीणा, दौलत मीणा, नंद मीणा आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व मैच का उद्घाटन मीणा समाज बीकानेर के अध्यक्ष बाबूलाल मीणा छोलक ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर छोलक ने कहा कि समाज के हित के लिए और समाज के विकास के लिये सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्‍होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलने में ही आनंद की अनुभूति होती है। विशिष्ट अतिथि महेंद्र मीणा, विजय सिंह मीणा ने भी विचार रखे।