Samachar Seva

Mission Patrkarita

सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाए विज्ञान के मॉडल

Secondary school students made science models.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित आरबीएम पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में शनिवार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा शरीर विज्ञान, भौतिक और रसायन विज्ञान, अंतरिक्ष और रक्षा विज्ञान सहित कृषि और उद्यानिकी से संबंधित सौ से अधिक मॉडल बनाए गए।

अतिथियों अभिभावकों और आगंतुकों ने मॉडल्स का अवलोकन किया और विद्यार्थियों ने अपने द्वारा बनाए गए ‘विज्ञान परियोजनाओं’ की जानकारी ली। बच्चों ने ‘अरावली बचाओ अभियान, लिफ्ट, पवन ऊर्जा, डायनासोर जीवन बचाओ, वन्य जीवन, कास्टिक सोडा, इलेक्ट्रौमेग्नेटिक सिटी, सौर मण्डल, मैजिक गेम जोन, हैरी पॉटर आदि थीम पर मॉडल बनाए।

विद्यालय संस्थान प्रधान अभिजीत व्यास ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया। अभिभावकों और आगंतुकों ने भी प्रदर्शनी में रुचि दिखाई और बच्चों की मेहनत की प्रशंसा की। इस अवसर पर सैकड़ो लोगो ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की। विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी (शाशि) अनिल बोडा और ज्योतिर्विद हरिनारायण व्यास मन्नासा रहे।