Loading Now

updates

दुर्गा माता मंदिर में होगा गुरु पूर्णिमा उत्सव

Guru Purnima festival will be held in Durga Mata temple

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।   जस्सूसर गेट के बाहर दुर्गा माता मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव पर गुरुवार को देवी की प्रतिमा के साथ भगवान गणेश, भगवान दत्तात्रेय, हनुमानजी व श्रीनाथजी की सौम्य प्रतिमाओं के विशेष श्रृंगार किया जाएगा। सावन माह के दौरान देवी की प्रतिमा के नित्य नया श्रृंगार किया जाएगा।

Durga-Mata-223x300 दुर्गा माता मंदिर में होगा गुरु पूर्णिमा उत्सव

इस पांच शिखर वाले मंदिर में अष्टभुजाधारी, महिषासुर मर्दनी की अष्ट धातु की प्राचीन प्रतिमा सौम्य व भक्तों को चिताकर्षक करने वाली है। देवी के सात हाथों में त्रिशुल, तीर, कबांण, खड़ग, शंख, ढाल, सर्प है वहीं एक अभ्यहस्त मुद्रा में देवी को भक्तों को आशीर्वाद देते हुए दर्शाया गया है।

मंदिर संस्थापक प्रकाश मोहता व व्यवस्थापक, पूर्व कैप्टन भींवाराम ने बताया कि बनारस के पंडित अमित मिश्रा व अंकित मिश्रा द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा । उन्‍होंने बताया कि मंदिर सुबह 5.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक व शाम 4.30 से 9.30 बजे तक दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा।

22 मार्च 2023 को तैयार हुआ था मंदिर

मंदिर के संस्थापक प्रकाश कुमार मोहता ने अपने पूर्वजों दादा राधा किशनजी, पिता श्रीरतनजी की याद में मंदिर का निर्माण करवाया। मंदिर का उद्घाटन 22 मार्च 2023 को माधव गोडेश्रर वैष्णवाचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने किया। मंदिर निर्माण में जयश्री पत्नी प्रकाश, प्रतिमा, मौलिश्री, मैत्रेयी, जयंतिका सुपुत्री प्रकाश ने भी भागीदारी निभाई। मंदिर के निर्माण में का भी सहयोग रहा।

निशुल्क योग शिविर शुरू होगा

गुरु पूर्णिमा से ही मंदिर के पीछे स्थापित बगीचे में सुबह सवा छह बजे से सवा सात बजे तक एक घंटें का निशुल्क योग शिविर शुरू होगा।

Share this content:

You May Have Missed