NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहर के जेएनवी थान क्षेत्र के एक मकान में मानव खोपड़ी व धड़ के अलावा आसपास की झाडि़यों में अन्य मानव अंग मिलने से घड़सीसर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार रविवार को लोगों ने सूचना दी कि घड़सीसर अंडर ब्रिज से पहले पंपिग स्टेशन के पास रेल की दो अलग अलग पटरियों के बीच बने एक पुराने जर्जर मकान में सीसी रोड बनाने वाले पांच ब्लाक पर रखी एक इंसानी खोपड़ी पड़ी है।
इस खोपड़ी के पास ही दांत व जबड़ा मांस के टुकड़े आदि पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को काफी तलाश के बावजूद देर शाम तक क्षेत्र में आसपास कहीं धड़ नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि यह खोपड़ी व जबड़े आदि मई माह के शुरू में लापता हुए एक हिस्ट्रीशीटर पोला के हो सकते हैं मगर जांच के बाद ही असल में पता चल सकेगा कि यह मानव खोपड़ी किसकी है।
मीडिया को जानकारी देते हुए व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि खोपड़ी के आसपास के क्षेत्र से मोटे कपड़े व जूते भी बरामद हुए हैं। सभी प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह किसी की हत्या की गई है या यह किसी ने आत्महत्या की है इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खोपड़ी के आसपास के क्षेत्र से कपड़े व जूते मिले हैं। खोपड़ी आदि मोर्चरी भिजवाया है।
अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आसपास पूछताछ की जा रही है। लापता लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है। एफएसएल टीम की जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये खोपड़ी की है।
भूत कोठरी में आपका स्वागत है
जिस जर्जर मकान में मानव खोपड़ी व अन्य अंग बरामद हुए हैं वहां की दीवार कोयले से लिखा है, भूत कोठरी में आपका स्वागत है। साथ ही लिखा है मेरा नाम मौत का फरिश्ता। मेरी मौत ट्रेन से कटने से हुई है। भूत कोठरी में आपका स्वागत है। क्षेत्र के लोगों को आशंका है कि किसी ने तांत्रिक क्रिया के लिए किसी की हत्या कर खोपड़ी के साथ तांत्रिक किया की है।


