Loading Now

updates

स्‍वामी रामेश्‍वरानंद ने किया नशा विरोधी पोस्‍टर्स का विमोचन

Swami Rameshwaranand released anti-drug posters

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी, सीए निकिता सोनी, सीए प्रणाम सोनी द्वारा पोस्‍टर कलर से तैयार किए गए नशा विरोधी अभियान के पोस्‍टर्स का विमोचन आध्यात्मिक गुरु स्‍वामी रामेश्वरानंद जी महाराज-दाताश्री ने जस्‍सूसर गेट क्षेत्र में किया।

सोनी परिवार इन पोस्‍टर्स के माध्‍यम से स्‍कूल कॉलेज परिसरों में पहुंचकर विद्यार्थियों व युवाओं को नशे से दूर करने लिये प्रेरित करता है। इनके द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों में शराब, तम्बाकू, गुटखा,धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों को दर्शाया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सिंह हाडला, भगवान सिंह मेड़तिया, वेद व्यास, लक्ष्मण सोनी, राजकुमार पाण्डिया, कलाकार मोना सरदार डूडी, कमल जोशी, राम भादाणी आदि ने सोनी के अभियान की प्रशंसा की है।

Share this content:

You May Have Missed