Samachar Seva

Mission Patrkarita

धोबी तलाई निवासी फरार ईनामी आरोपी मेहताब गिरफ्तार

Absconding reward accused Mehtab, resident of Dhobi Talai, arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। धोबी तलाई निवासी फरार ईनामी आरोपी मेहताब गिरफ्तार, कोटगेट थाना पुलिस ने 20 हजार रुपये के ईनामी आरोपी बीकानेर में धोबी तलाई की गली नंबर 13 के निवासी 32 वर्षीय मेहताब पुत्र अल्ताफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्‍वनी गौतम के अनुसार आरोपी मेहता जिला स्‍तर के उन टॉप 10 आरोपियों में शामिल था जिनको पकड़ने वाले को 20 हजार रुपये का ईनाम देना घोषित किया हुआ है।

उन्‍होंने बताया कि मेहताब वर्ष 2022 के प्रकरण में धारा 299 सीआरपीसी में वांछित था। मेहताब के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 324, 325, 326, 341, 147, 148, 149, 109 ,212,1 20 बी भादस व 3/25, 4/25, 25(6), 25(7), 25(8), 27 आर्म्‍स एक्ट में मामला दर्ज है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तारशुदा आरोपी से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। मेहताब को पकड़ने वाली टीम में कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा, हैड कांस्‍टेबल प्रवीण, कांस्‍टेबल अमृतलाल, सुभाष व श्रवणराम शामिल थे।