Loading Now

updates

बीकानेर के विभिन्‍न थानों में पिछले 24 घंटों में दर्ज हुई 12 एफआईआर

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर जिले में पिछले 24 घंटों में एक दर्जन एफआईआर दर्ज बताई गई है। इनमें बाइक चोरी, मारपीट, सड़क दुर्घटना, घरों से चोरी, बैंक में चोरी, मानव भ्रूण फैंकने आदि के मामला दर्ज किए गए हैं।

पाबूबारी से बाइक चुरा ले गया अज्ञात बाइक चोर

नयाशहर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बाइक चोर ने पाबूबारी के अंदर के निवासी मोहम्‍मद फारूक के घर के आगे रखी बाइक सोमवार 16 सितंबर की रात को चुरा ली।

बजरंग सुथार के घर से रुपये-जेवर ले गया अज्ञात चोर

मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बंगला नगर इलाके में चौधरी धर्मकांटे के पीछे हनुमान मंदिर के पास के निवासी बजरंग सुथार के घर सोमवार-मंगलवार यानी 16-17 सितंबर की रात को रुपये व जेवरों की चोरी हो गई। पुलिस अज्ञात चोर को तलाश रही है।

पीएनबी बैंक के एसी का आउटर ले गया अज्ञात चोर

सदर थाना पुलिस यूआईटी कार्यालय के पास की पीएनबी शाखा के एसी के आउटर को चुराने वाले अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है। सोमवार 16 सितंबर को बैंक में लगे एसी का आउटर चोरी हो गया।

डम्‍पर आरजे 07 जीडी 4607 के चालक पर मामला दर्ज

नाल थाना पुलिस को एक डम्‍पर आरजे 07 जीडी 4607 के चालक की तलाश है जिसने सोमवार 16 सितंबर को बीकानेर-कोलायत के रास्‍ते में आरआर पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को टक्‍कर मार दी थी। इस दुर्घटना में घायल शांतिदेवी की मौत हो गई।

कार RJ 13 TA 2206 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने कांकड़ भैरूंजी मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना के मामले में गाङी न. RJ 13 TA 2206 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार  17 सितंबर को भोर में हुई इस दुर्घटना में दो महिलाओं राखी व पलक की मौत हो गई।

ट्रक आरजे 07 जीसी 7041 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज

महाजन थाना पुलिस ने अर्जुनसर-पल्‍लू मेगा हाईवे पर हुई बुधवार 11 सितंबर को हुई सड़क दुर्घटना के मामले में ट्रक आरजे 07 जीसी 7041 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल हुए थे।

पिकअप आरजे 50 जीए 5455 के चालक पर मामला दर्ज

जसरासर थाना पुलिस ने शिव मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पिकअप आरजे 50 जीए 5455 के चालक पर मामला दर्ज किया है। सोमवार 16 सितंबर की देर शाम को हुई इस दुर्घटना में बीकानेर में बंगलानगर निवासी शिवकुमार जाट के चचेरे भाई की मौत हो गई थी।

गंगाशहर में मानव भ्रूण फैंककर गायब हुआ अज्ञात

गंगाशहर थाना पुलिस एक अज्ञात व्‍यक्ति की तलाश कर रही है। इस अज्ञात ने मंगलवार की देर शाम चौधरी कॉलोनी के पूनिया चौक में एक खाली प्‍लाट के कचरे पर मानव भ्रूण फैंक दिया था।

राम सिंह व करणी सिंह ने बुजुर्ग को दी गाली  

नापासर थाना पुलिस ने जातिसूचक गाली निकालकर एक बुजुर्ग को अपमानित करने वाले गुसांईसर निवासी रामसिंह तथा हिम्‍मतासर निवासी करणी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना सोमवार की रात एक नाई की दुकान में बाल कटाने में पहल को लेकर हुई थी।

विशाल को थाप-मुक्‍कों से पीटा, चैन छीन ली

नापसर थाना पुलिस ने मारपीट व चैन छीनने के आरोप में मूंडसर निवासी धर्मेन्‍द्र व तीन अन्‍य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने उतरादा बास निवासी विशाल मेघवाल को पीटा था।

दिनेव व नवरत्‍न ने नाबालिग को पीटा, गाली दी

पांचू थाना पुलिस ने एक नाबालिग को पीटने व जातिसूचक गाली निकालने पर सेंगाल धोरा निवासी दिनेश व नवरत्‍न के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने सोमवार 16 सितंबर को नाबालिग को पीटा था।

रामेश्‍वर लाल पर मारपीट का आरोप

पूगल थाना पुलिस ने मंगलवार 17 सितंबर को एक अधैड़ किशनलाल को पीटने के आरोप में 29 आरडी हुनमानगर निवासी रामेश्‍वर लाल कुम्‍हार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Share this content:

You May Have Missed