Samachar Seva

Mission Patrkarita

चोरी के दो आदतन अपराधी मनीष बिश्‍नोई और मूलाराम कुम्‍हार गिरफ्तार

Habitual thieves Manish Bishnoi and Moolaram Kumhar arrested 11

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) नोखा थाना पुलिस ने चोरी करने के दो आतदन अपराधियों पांचू निवासी मनीष बिश्‍नोई तथा रासीसर बड़ा निवासी मूलाराम कुम्‍हार को बीकानेर शहर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने में नोखा थाने के कांस्‍टेबल दलीपदास की विशेष भूमिका रही।

नोखा पुलिस पकड़े गए दोनों शातिर चोरों से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ कर रही है। नोखा थानाधिकारी हंसराज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इस वर्ष 31 मई को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इन दोनों चोरों की तलाश के लिये 5 जून को पुलिस टीम का गठन किया गया। सोमवार 16 सितंबर को दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों आदतन अपराधी हैं तथा कई थानों में इनके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज हैं।

उन्‍होंने बताया कि आरोपियों में पुलिस थाना पांचू क्षेत्र में गांव कुदसु निवासी 25 वर्षीय मनीष बिशनोई पुत्र बंशीलाल तथा नोखा थाना क्षेत्र में गांव रासीसर बड़ा निवासी 24 वर्षीय मूलाराम कुम्‍हार पुत्र अन्नाराम कुम्हार को पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिये नोखा थानाधिकारी हंसराज की अगुवाई में एएसआई पूर्णमल, कांस्‍टेबल संजय, दलीपदास मूलाराम, खूसराज की टीम बनाई गई थी।

पूरी कार्रवाई को बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर तेजस्वनी गौतम के निर्देशानुसार व एएसपी रूरल प्यारेलाल शिवराण व सीओ नोखा हिमांशु शर्मा, नोखा थानाधिकारी हंसराज के निकट सुपरविजन में अंजाम दिया गया।