×

भाजपा नेता शशि शर्मा के माता के निधन पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने दी श्रद्धांजलि

Rajasthan Brahmin Mahasabha paid tribute to BJP leader Shashi Sharma's mother on her demise

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। भाजपा नेता शशि शर्मा के माता के निधन पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने दी श्रद्धांजलि, भारतीय जनता पार्टी के नेता शशि शर्मा की माताजी श्रीमती विमला शर्मा के निधन पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा बीकानेर के पदाधिकारियों व सदस्‍यों ने शोक प्रकट किया है।

संस्‍था से जुड़े लोगों ने श्रीमती विमला शर्मा के निधन के पांचवे दिन सोमवार को भाजपा नेता शशि शर्मा के आवास पर पहुंचकर स्‍व. विमला शर्मा के चित्र पर पुष्‍पाजंलि अर्पित की। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन पांडे, सोहनलाल उपाध्याय,

शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया, देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा राजेरां, जिला महामंत्री देवदत्त शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ध्रुव सेवदा, योगेन्द्र दाधीच, रमेश सेवदा, विकास शर्मा तथा रवि नवहाल ने दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिये श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this content:

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!