Samachar Seva

Mission Patrkarita

पब्लिक पार्क में मंगलवार को बड़े नेता व अधिकारी एक घंटा करेंगे श्रमदान

On Tuesday, senior leaders and officers will do one hour of Shramdaan in the public park

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर संभाग के बड़े नेता और बड़े अधिकारियों सहित आम जन मंगलवार 17 सितंबर की सुबह 7 बजे से पब्लिक पार्क में एक घंटे यानी मंगलवार सुबह 7 बजे से 8 बजे तक श्रमदान करेंगे।

नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत होने वाले इस आयोजन में केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक सिद्धी कुमारी, जेठानंद व्यास, मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित अनेक नेता, अधिकारी व नागरिक भाग लेंगे। श्रमदान के बाद स्वच्छता ही सेवा विषय पर मंगलवार को ही सुबह 9 बजे से रवीन्द्र रंगमंच पर संवाद कार्यक्रम होगा।

चार ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त

निगम आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता अभियान के लिये ट्रांसजेंडर मुस्कान बाई, अवर फ़ोर नेशन के सुधीश शर्मा, पैरा ओलम्पियन श्याम सुंदर स्वामी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अमित सोनी (काका बीकानेरी) को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि  14 सितंबर से शुरू हुआ यह स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम 1 अक्टूबर तक चलेगा।