Samachar Seva

Mission Patrkarita

महेश आर्य आर्य समाज के प्रधान निर्वाचित  

Mahesh Arya became the head of Arya Samaj, elected

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)महेश आर्य को  वर्ष 2024-25 के लिए आर्य समाज महर्षि दयानंद मार्ग बीकानेर का सर्वसम्‍मति से प्रधान निर्वाचित किया गया है। सोमवार को धर्मवीर गोम्बर की अध्यक्षता में प्रधान पद के लिए चुनाव आयोजित किए गए। इसमें महेश आर्य सर्व सम्मति से प्रधान निर्वाचित किए गए।

धर्मवीर और डॉ सतीश ने ओम पट्टिका ओढ़ाकर महेश आर्य का अभिनंदन किया। नव निर्वाचित प्रधान महेश आर्य ने कहा कि शीघ्र ही लोकार्पण पश्चात यहां वेदिक और राष्ट्र उत्थान कार्य कर्मों की शुरुआत होगी। मंत्री  भगवती प्रसाद ने विगत वर्ष 2023-24 की गतिविधियों  की और भवन निर्माण के बारें में जानकारी दी।

धर्मवीर-सरोज दंपति के यज्ञमानत्व तथा रूपा के ब्रह्मत्व में साप्ताहिक यज्ञ हुवा। समारोह में रूपा, सरोज, उषा,  अमिता, लक्ष्मी, पुष्पा आर्य, बंग्ला, रूपा चौधरी, पुष्पा सोनी आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। सत्यार्थ प्रकाश का वाचन डॉ. सतीश ने किया।