Samachar Seva

Mission Patrkarita

चामुण्डा माता मन्दिर में दो दिवसीय पूजन शुरु

Two day worship started in Chamunda Mata temple

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर स्थित देवी चामुण्डा माता मन्दिर में मां चामुण्डा माता का दो दिवसीय मंडप पूजन, अनुष्ठान, यज्ञ एवं प्रसाद कार्यक्रम शनिवार को सुबह वैदिक मन्त्रोंचार के साथ शुरु हुआ। रविवार को सुबह मां चामुंडा का घी से अभिषेक किया जाएगा।

Two day worship started in Chamunda Mata temple..

Two day worship started in Chamunda Mata temple..

मंदिर के पण्डित एवं पुजारी रामरतन देराश्री ने बताया कि दो दिवसीय भगवती प्रसन्नार्थी हेतु दुर्गा 32 नाम पाठ का 10 हजार पाठ का अनुष्ठान हवन पाठ किया जायेगा। पुजारी श्यामसुन्दर देराश्री की पावन निश्रा में हो रहे इस आयोजन में शनिवार को बटुक भैरव पूजन एवं अभिषेक हुआ।

पण्डित राजा बाबू, केशव किराडू, आदित्य देरासरी, आनंद व्यास, दाऊ आचार्य, महादेव उपाध्याय, यश, रामेश्वर, प्रद्युम्न, संतोष देवी, अंजूदेवी आदि ने पूजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन रविवार शाम को भोग प्रसाद वितरण के साथ होगा।