NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर सहित 15 नगरीय निकाय, 3 बैंकों को मिलेगा प्रधानमंत्री स्वनिधि यानी प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने पर जयपुर में 2 अक्टूबर को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने बैंकों के राज्यस्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बताया कि योजना के बीकानेर सहित जयपुर ग्रेटर, जयपुर हेरिटेज, कोटा दक्षिण, और अजमेर नगर निगम के साथ ही 10 अन्य मकराना, भवानीमंडी, नोहर, बांसवाड़ा, बालोतरा, दौसा, झालावाड़, पीलीबंगा, बाड़मेर, सरदारशहर नगरीय निकाय का भी सम्मान किया जाएगा।
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि राज्यस्तर पर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक का सम्मान किया जाएगा। साथ ही निकाय स्तर से 12 बैंक शाखाओं को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।


