Samachar Seva

Mission Patrkarita

रामदेवरा पैदल जातरूओं की सेवार्थ रथ बीकानेर से रवाना

Chariot left from Bikaner to serve Ramdevra pilgrims on foot

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।   बीकानेर, मुम्बई व अहमदाबाद के कार्यकर्ताओं की संस्‍था श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट रामदेवरा का पैदल जातरूओं की सेवा के निमित संकल्प रथ शनिवार को बीकानेर से रवाना किया गया।

सेवा संकल्प यात्रा बैण्ड बाजें के साथ आर्य समाज पाठशाला से कोचरों का चौक, सुनारों की छोटी गुवाड़, सुनारों की बड़ी गुवाड़ होते हुए तीन खम्भों के चौक पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने संकल्प रथ की पूजा अर्चना की व प्रसाद वितरण किया गया। ट्रस्ट बीकानेर से 99 कि.मी. दूर का पहला पड़ाव खिदरत रोड़ पर डाला गया।

चाय, नाश्ता, पानी व भण्डारे के साथ-साथ साफ-सुथरी खान-पान सेवा व आराम करने तथा रात्रि विश्राम करने की समुचित व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट का अगला पड़ाव सीडा में लगाया जाता है। पैदल जातरू के लिए मेडिकल चिकित्सा व एम्बुलेंस सेवा भी जोड़ी गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि अगले 10 दिन तक ट्रस्ट अपना सेवा प्रकल्प सजायेगा व पैदल जातरूओं के निमित अपनी निष्काम भाव की सेवा समर्पित करेगा।

संकल्प सेवा रथ की रवानगी के अवसर पर पुष्पा सोनी, ट्रस्टी शिवकुमार सोनी, धीरज सोनी, गणेश सोनी, राजेश सोनी, कैलाश सोनी, धीरज कुमार सोनी, कैलाश सोनी, मयूर कुमार पटेल, कुमार महादेव व्यास, महावीर पारीक, गणेश कुमार सोनी, महेश कुमार सोनी, गणेश कुमार सोनी, राजेश सोनी, विजय सोनी, प्रेमरतन सोनी के साथ-साथ बुलाकीदास सांखला, महेन्द्र शर्मा, विजय सोनी उपस्थित थे।