Samachar Seva

Mission Patrkarita

ऋषिराज शर्मा सेवा सम्मान से सम्मानित

Rishiraj Sharma honoured with service award

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) पिछले 30 वर्षों से जरूरतमंद व विभिन्न धार्मिक स्थलों पर  सेवाकार्य करने वाले समाज सेवी ऋषिराज शर्मा का सोमवार को गणपति भवन में  आयोजित समारोह में सेवा सम्‍मान से नवाजा गया।

नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस समारोह में ऋषिराज शर्मा को पुष्प हार, श्रीफल, शॉल, सॉफा, सम्मान- पत्र, व बाबा रामदेव जी की फोटो भेंट करके सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पार्षद पारस मारू ने कहा कि ऋषिराज शर्मा के सेवा भाव से जन जन को प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। ट्रस्ट की महिला प्रमुख चन्द्रकला ने बताया कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष शंकर सेवग, तरुण भोजक, नितेश शर्मा, ऋतुध्वज शर्मा, राहुल शर्मा, सरला शर्मा, मीनू शर्मा, मनीष भोजक, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।