×

विरोधियों का भाजपा में बांह फैलाकर करेंगे स्‍वागत- आईदान सिंह भाटी

Opponents will be welcomed with open arms in BJP- Aidan Singh Bhati

भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्‍न

मिस्ड कॉल कर ले मतदाता बन सकेंगे पार्टी सदस्य

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री तथा सदस्‍यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक आईदान सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा अपने विरोधियों का भी बांह फैलाकर स्‍वागत करने को तैयार हैं। आम मतदाता तथा भाजपा के विरोधी 1 सितंबर से मिस्‍ट कॉल कर पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कर सकते हैं।

भाटी रविवार को बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में बीकानेर भाजपा शहर व देहात सदस्यता अभियान कार्यशाला में मुख्‍य वक्‍ता के रूप में अपना संबोधन दे रहे थे। उन्‍होंने पार्टी पदाधिकारियों व वर्तमान सदस्‍यों से कहा, हमें लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं, जो विरोधी है उसका भी बांह फैलाकर स्वागत करना है। भाटी ने कहा कि हमें अपने मतदाताओं और विरोधियों दोनों को पार्टी का सदस्य बनाना है।

सर्वसमावेशी भी होगा भाजपा का यह अभियान 

जो एक बार भाजपा का सदस्य बन जाएगा वह पार्टी के लिए लगातार काम करेगा क्योंकि भाजपा का सदस्य किसी भी काम को मिशन के रूप मे काम करता है। भाजपा शहर अध्‍यक्ष विजय आचार्य और देहात अध्‍यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में भाटी ने कहा कि भाजपा का यह अभियान सर्वसमावेशी भी होगा। इसमें समाज के हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डॉक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।

बैठक में मोहन सुराणा, नरेश नायक श्याम सुंदर पंचारिया, मांगीलाल मेघवाल, हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, जितेंद्र रजवी, भगवान सिंह मेड़तिया, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, गोकुल जोशी, आसकरण भटड, शिव प्रजापत, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, कुणाल कोचर, नरसिंह सेवक, चंद्र प्रकाश गहलोत, कपिल शर्मा, मुकेश ओझा, जेठमल नाहटा, कलम आचार्य, विनोद करोल, चंद्र मोहन जोशी, भंवरलाल जांगिड, ओमप्रकाश मीणा, सुमन छाजेड़, जसराज सिंवर, विनोद गिरी गुसाई, सरोज भोभारिया, राजाराम सीगड़, वेद व्यास, सरोज प्रजापत, नवरतन गिंटाला, खुशबू रतावा, नरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

बीकानेर में बनाएंगे रिकार्ड तोड़ सदस्‍य

शहर भाजपा अध्‍यक्ष विजय आचार्य ने कहा‍कि सदस्यता अभियान एक पर्व की तरह है। इस बार बीकानेर शहर और देहात संयुक्त रूप से इस अभियान में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीकानेर में सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगा। देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा कि सदस्यता अभियान में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्राण प्रण से जुट जाएं। सदस्यता अभियान के संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान का आगाज 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सदस्य बनकर करेंगे।

सबकी सदस्‍यता का नवीनीकरण होगा 1 सितंबर से

किसान आयोग अध्यक्ष व बीकानेर संभाग प्रभारी सी.आर. चौधरी ने कहा कि हम सभी को 1 सितंबर को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना है। साथ ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र चाहे वह मंडल हो चाहे बूथ स्तर समाज के सभी वर्गों के साथ घर-घर संपर्क कर उन्हें भी पार्टी की रीति नीति, राष्ट्रवाद पर चर्चा कर पार्टी का सदस्य बनने हेतु प्रेरित करना है। एक सितंबर को प्रधानमंत्री एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवा कर इसका शुभारंभ करेंगे।

जनप्रतिनिधियों ने भी रखे विचार

विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, सत्यप्रकाश आचार्य मुमताज अली भाटी, देहात प्रभारी ओम सारस्वत, सदस्यता अभियान के संयोजक श्याम सुंदर चौधरी, स्वाई सिंह ने अपने विचार रखे।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!