Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में होगी विप्र प्रदेश कार्य समिति की अगली बैठक

The next meeting of Vipra State Working Committee will be held in Bikaner

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यसमिति की अगली बैठक बीकानेर में होगी। इस बैठक में बीकानेर जोन के आठ जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी विप्र फाउंडेशन बीकानेर की शनिवार को गजनेर रोड़ स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में हुई बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्‍यों को दी गई।

बैठक की अध्‍यक्षता राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित ने की। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने बताया कि प्रदेश समिति की बीकानेर में प्रस्‍तावित बैठक में विप्र के सूरत अधिवेशन के प्रस्तावों को प्रभावी तरीक़े से लागू करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित के अनुसार आगामी कार्यक्रम शिक्षा और व्यापार को समर्पित होगा जिसमें समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा और युवा संवाद के माध्यम से युवाओं में समाज और संगठन के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

शनिवार को हुई बैठक में संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, जिला अध्यक्ष किशन कुमार जोशी, जिला संगठन महामंत्री अमित व्यास ने भी विचार रखे। बैठक में एडवोकेट मुकुंद व्यास, जुगलकिशोर सेवग, आशाराम जोशी, लक्ष्मण उपाध्याय, सुधाकर असोपा, मुकेश पुरोहित, शिव शंकर जाजड़ा आदि मौजूद रहे।