NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहर के ऐतिहासिक संसोलाब तालाब परिसर में शनिवार प्रातः सात बजे से श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारी, पुलिस के जवानों, आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आमजन लगातार ढाई घंटे श्रमदान किया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने बड़ी मात्रा में झाड़ झंखाड़ हटाए और सफाई की।
श्रमदान के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, एडीएम सिटी उम्मेद सिंह रतनू, निगम आयुक्त अशोक असीजा, एसडीएम कविता गोदारा, सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, पशुपालन विभाग के डॉ.एस.डी. जोशी, कोषाधिकारी धीरज जोशी, सुशील शर्मा, अधीक्षण अभियंता सुरेश स्वामी, एसई राजेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।
प्रतिदिन की प्रमुख खबरों के लिये देखते रहिये समाचार सेवा न्यूज पोर्टल, इस पोर्टल पर बीकानेर सहित प्रदेश व देश की प्रमुख खबरें अपडेट के साथ उपलब्ध कराई जाती है। यहां की खबरों में केवल समाचार होते हैं ना कि प्रचार और विचार केवल समाचार।