Loading Now

updates

कौशल विकास कार्यक्रमों के ब्रॉशर का हुआ विमोचन

Brochure of skill development programs released1

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)जन शिक्षण संस्थान बीकानेर के कार्य-उद्देश्यों को दर्शान के लिये प्रकाशित करवाए गए बॉशर का विमोचन रविवार को समिति एवम संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

जन शिक्षण संस्‍थान कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित एवं बीकानेर प्रौढ शिक्षण समिति, बीकानेर द्वारा संचालित है। मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट गिरिराज मोहता ने कहा कि इस ब्रॉशर के माध्यम से आमजन को अपनी रुचि के कौशल विकास प्रशिक्षणों की जानकारी एक नजर में उपलब्ध हो जाती है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में बीकानेर प्रौढ शिक्षण समिति, के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष ओम कुवेरा ने दिया। समारोह में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा, समिति की मानद सचिव सुशीला ओझा, उपाध्यक्ष अविनाश भार्गव, प्रबंधमण्डल सदस्‍य भागीरथ कालवा, भवानी प्रकाश, मोहिनी देवाणी उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने किया।

Share this content:

You May Have Missed