NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी पार्क स्थित गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर स्मरण सभा और पुष्पांजलि के साथ मौन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, पूर्व मंत्री मदनगोपाल मेघवाल, संगठन महासचिव नितिन वत्सस, देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, अंबाराम इनखिया, सुषमा बारूपाल,
पन्नालाल मेघवाल, सुमित कोचर, शहजाद खान भुट्टो, रवि पारीक, प्रेमजोशी, राहुल जादूसंगत रामनाथ आचार्य, धनसुख आचार्य, जितेंद्र बिस्सा आदि शामिल रहे।
















