Loading Now

updates

बलिदान की साक्षात मूरत थी इंदिरा गांधी : डॉ.कल्ला

Indira Gandhi was the embodiment of sacrifice Dr. Kalla

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बलिदान की साक्षात मूरत थी इंदिरा गांधी : डॉ.कल्ला, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर मंगलवार को डॉ.बीडी कल्ला ने सुबह कलेक्ट्रेट परिसर और गंगाशहर में इंदिरा चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी बलिदान की साक्षात मूरत थी।

उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सरदार पटेल की जयंती का मौका होने के कारण पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए डॉ.कल्ला ने कहा कि दोनों ही महापुरुषों ने देश के लिए अपना जीवन अर्पण कर दिया।

उन महापुरुषों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। कल्ला ने कहा कि ऐसे सपूत इस महान देश में पैदा हुए है। उन्होंने युवाओं को ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेने की बात कही। कई स्थानों पर लोगों के बीच पहुंचे जनसम्पर्क के क्रम में आज डॉ.बुलाकी दास कल्ला कई मोहल्लों में लोगों के बीच पहुंचे। जहां पर मत और समर्थन मांगा।

बिस्सा चौक में डॉ. कल्‍ला का स्वागत

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बीडी कल्ला का सोमवार रात को बिस्सा चौक में सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ.कल्ला ने कहा कि उनका लक्ष्य एकमात्र बीकानेर का चहुमुखी विकास कराना रहा है, आगे भी वो इससे कभी पीछे नहीं हटेंगे।

डॉ.कल्ला ने कहा कि आज उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है, यह अपार स्नेह हमेशा बना इसका प्रयास करूंगा। बीकानेर की आमजन के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। यहां युवाओं की जोड़ी ने चुनावी पैरोड़ी गीतों की पंक्तियां सुनाकर माहौल बनाया।

Share this content:

You May Have Missed