Samachar Seva

Mission Patrkarita

बागड़ी मोहल्‍ला में बगैर लाईसेंस बिक रहे थे पटाखे

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बागड़ी मोहल्‍ला में बगैर लाईसेंस बिक रहे थे पटाखे, कोतवाली थाना पुलिस ने बागड़ी मोहल्‍ला में बगैर लाईसेंस पटाखे बेचने के आरोप में एक व्‍यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआई गिरधारीलाल ने बताया कि बागड़ी मोहल्‍ला निवासी 30 वर्षीय शिवरतन बागड़ी शुक्रवार 27 अक्‍टूबर की शाम साढ़े सात बजे बागड़ी मोहल्‍ला में हीरालाल बागड़ी के मकान के सामने की आम गली में बगैर लाईसेंस पटाखे बेच रहा था।

आरोपी के खिलाफ भारतीय विस्‍फोटक अधिनियम व आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की जमानत ली गई है। मामले की जांच एएसआई लक्ष्‍मण राम को सौंपी गई है।