Loading Now

updates

अनिल बोड़ा को खुशाल चंद रंगा खेल अवार्ड अर्पित

Khushal Chand Ranga Sports Award presented to Anil Boda

NEERAJ JOSHI (समाचार सेवा) बीकानेर। अनिल बोड़ा को खुशाल चंद रंगा खेल अवार्ड अर्पित, खेल पत्रकार एवं शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल बोड़ा को शनिवार को ब्रह्म बगीचा में आयोजित कार्यक्रम में पांचवा  खुशालचंद रंगा स्मृति खेल पत्रकारिता अवार्ड अर्पित किया गया।

सखा संगम बीकानेर की ओर से आयोजित इस समारोह में अनिल बोड़ा को अतिथियों ने अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।  समारोह के मुख्य अतिथि  बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संरक्षक के.एल.बोथरा ने कहा कि रंगा की स्मृति में खेल पत्रकारिता अवार्ड अर्पण कार्यक्रम को नियमित रूप से सम्पादित करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि खुशालचंद रंगा ने अपने जीवनकाल में खेल और खिलाड़ियों की प्रगति के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

समारोह में सखा संगम के संयोजक शिक्षाविद् भगवान दास पडिहार, अध्यक्ष एन. डी. रंगा, साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, लेखक कमल रंगा, संस्कृतिकर्मी चन्द्रशेखर जोशी, शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष, तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी, खूमराज पंवार, नागेश्वर जोशी ने भी विचार रखे।

कार्यक्र में आत्माराम भाटी, शिक्षक नेता किशोर पुरोहित, नारायणदास रंगा, बृज गोपाल जोशी, अशफाक कादरी, सरवन पुरोहित, मनीष कस्बा, गिर्राज पारीक, ललित छंगाणी  सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed