Loading Now

updates

पिता को बताया चोर, बच्‍चों को दी सजा

Told the father a thief, punished the children

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)पिता को बताया चोर, बच्‍चों को दी सजा, नत्‍थूसर गेट के पास का निवासी गोपीकिसन पुरोहित पिछले तीन दिन  से लापता है। पुरोहित जिस स्‍वर्णकार के यहां काम करता था वहां उसे चोर बताकर पिटा गया। सेठों ने पुरोहित के तीनों पुत्रों को भी पिता की चोरी की बात बताते हुए पीटा।

आरोप है कि पीडित के एक बच्‍चे के साथ यौन दुर्वव्‍यहार भी किया गया। सेठों ने कोतवाली थाने में गोपीकिसन के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है

तो गोपीकिसन के परिजनों ने नयाशहर थाने में गोपीकिसन की गुमुशुदगी तथा उसके बच्‍चों के साथ की गई मारपीट के विरोध में बच्‍चू सोनी, झूमर सोनी आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पूरे मामले को लेकर पुष्‍करणा समाज में रोष है। शनिवार को नयाशहर थाने पर प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गोपीकिसन को वापस लाओ तथा बच्‍चू तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी… आदि नारे लगाए।

Share this content:

You May Have Missed