NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पटेल जयंती पर बीएसएफ ने निकाली बाइक रैली, बीएसएफ ने लौह पुरुष व देश के पूर्व ग्रह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में रविवार बाइक रैली का आयोजन किया।
यह रैली बीकानेर बीएसएफ कैम्पस के फुटबाल ग्राउंड से रवाना होकर नाल एयरफोर्स स्टेशन तक आयोजित की गई।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि रैली रविवार सुबह पौने दस बजे रवाना होकर विभिन्न रास्तों से होती हुई नाल पहुंची।

BSF took out bike rally on Patel Jayanti-1
















