Samachar Seva

Mission Patrkarita

आधारभूत सुविधाओं का चरणबद्ध तरीके से हो रहा विकास : डॉ. कल्ला

Development of infrastructure is happening in a phased manner Dr. Kalla-1

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। आधारभूत सुविधाओं का चरणबद्ध तरीके से हो रहा विकास : डॉ. कल्ला, जिला क्षय निवारण केन्द्र (टीबी क्लीनिक) के नवीन भवन एवं प्रशिक्षण सभागार का लोकार्पण रविवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने किया।

इस दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ पी के सैनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी,

टीबी अस्पताल प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर मोदी, डॉ. नवल गुप्ता, आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. राहुल हर्ष, डॉ. अजय कपूर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, विक्की पुरोहित आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र का सतत एवं सुनियोजित विकास उनकी प्राथमिकता है। इन क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य करवाए जा रहे हैं।

Development of infrastructure is happening in a phased manner Dr. Kalla

Development of infrastructure is happening in a phased manner Dr. Kalla