Samachar Seva

Mission Patrkarita

कांग्रेस का काम बोलता है, भाजपा झूठ बेचती है – खाचरियावास

The work of Congress speaks, BJP sells lies – Khachariyawas

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कांग्रेस का काम बोलता है, भाजपा झूठ बेचती है – खाचरियावास, कांग्रेसी नेता व राज्‍य के खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता मामले विभाग के मंत्री प्रताप सिंह खा‍चरियावास ने कहा कि राजस्‍थान में कांग्रेस का काम बोलता है जबकि भाजपा झूठ बेचती है।

आगामी विधानसभा चुनाव में राज्‍य में दुबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी। 2023 के इस चुनाव में बीजेपी राजस्‍थान का चुनाव हारेगी। खाचरियावास शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी काम करके व भाजपा झूठ बोलकर वोट मांगती है। भाजपा अपना झूठ बेचना चाहती है।

कांग्रेस अपना काम बताकर लोगों का विश्‍वास जीतना चाहती है। दोनों पार्टियों में यह मुख्‍य अंतर है। केबिनेट मंत्री खाचरियावास ने कहा कि काम का आकलन होने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। आज के दौर में काम का आकलन करने के बजाय बीजेपी माहोल बनाने में जुटी हुई है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा को समझ में आना चाहिये कि श्रीराम के बारे में बात करना तो आसान है मगर श्रीराम के बताये मार्ग पर चलना बीजेपी के लिये कठिन है। मंत्री ने कहा कि राम राज्‍य का मूल मंत्र है जन कल्‍याण जहां इस मंत्र को अपनाया जाएगा वहीं रामराज्‍य होगा।

खाचरियावा ने कहा कि कांग्रेस के राज में लोगों के अच्‍छे काम हो रहे हैं। चिरंजीवी योजना में 10 लाख तक का इलाज फ्री है। 50 युनिट तक बिजली फ्री दी जा रही है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन से गांवों में सुखमय माहोल बना है।

भाजपा की अंदरूनी खींचतान पर खाचरियावास ने कहा कि पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी ही पार्टी के नेताओं को ठिकाने लगाने के लिए देव दर्शन के लिये निकली। आज जो भाजपा नेता अपने आपको वसुन्‍धरा राजे से बड़ा समझने लगे हैं, राजे उन सबका इलाज करने के लिए जगह जगह पहुंच रही है।

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा द्वारा गहलोत सरकार के मंत्रियों के खिलाफ दिये जा रहे बयानों पर खाचरियावास ने कहा कि दिव्‍या मदेरणा ने कभी भी सरकार या कांग्रेस के खिलाफ कोई बात नहीं की। वो जो कह रही है, ऐसा सब कहने का उनका अधिकार है।

The work of Congress speaks, BJP sells lies – Khachariyawas

The work of Congress speaks, BJP sells lies – Khachariyawas