USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। दिन दहाड़े घरों में चोरी करने वाली महिला सुमन गिरफ्तार, छतरगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र के घरों में चोरी करने के आरोप में शुक्रवार 7 अक्टूबर को गांव लाखूसर निवासी 40 वर्षीय महिला सुमन उपाध्याय पत्नी सुनील को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सुमन ने मंगलवार 4 अक्टूबर को छतरगढ़ निवासी रमेश जाट व कन्हैयालाल जाट के यहां चोरी की थी। थानाधिकारी जयकुमार ने बताया कि आरोपी महिला के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद किया गया है।
इस सामान में दो संदूक, एक बैग, तीन चांदी की पायल, 12 नग कंठी, गले की मूर्ति, अंगूठी, चूडि़यां, चेन, चांदी के कड़े, टोपस पिन, 3870 रुपये नकद तथा दो कपड़ों से भरी अटैचियां शामिल है।

Woman arrested for stealing houses in broad daylight-1
















