Loading Now

updates

कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में स्वामी केशवानन्दजी को दी श्रद्धांजलि

Tribute paid to Swami Kesavanandji in Agricultural University Bikaner

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में स्वामी केशवानन्दजी को दी श्रद्धांजलि, स्वामी केशवानंद के निर्वाण दिवस पर मंगलवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एस के गर्ग ने विश्वविद्यालय स्थित स्‍वामीजी की प्रतिमा स्थल पर पहुँच कर पुष्पांजली अर्पित की विश्वविद्यालय के छात्र-कल्याण निदेशालय द्वारा आयोजित इस स्‍मरण सभा में अधिष्ठाता डॉ. आई.पी. सिंह, डॉ विमला डुंकवाल, निदेशक डॉ सुभाष चन्द्र सहित कृषि महाविद्यालय बीकानेर, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय और एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

निदेशक छात्र कल्याण डॉ. वीर सिं  ने बताया कि अभाव व निरक्षरता के वातावरण में भी स्वामी जी ने स्वयं को शिक्षित व सुसंस्कृत बनाया। समाज के विकास व उत्थान के लिए शिक्षा संस्थाओं का निर्माण किया। उन्‍होंने कहा कि स्वामीजी का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा को अर्पित रहा।

 

Share this content:

You May Have Missed