Loading Now

updates

तीरंदाजों ने टारगेट पर साधे निशाने  

Archers hit the target

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)तीरंदाजों ने टारगेट पर साधे निशाने , जिला तीरंदाजी संगम की ओर से एमएम ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय जूनियर सब जूनियर छात्रछात्रा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का संपन्‍न हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य थे। अध्यक्षता जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मंगल चंद रंगा ने की। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेरिट प्रमाण पत्र वितरित किए।

विजेता धौलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संगम सचिव शक्ति रतन रंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में 218 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया।एकलव्य एकेडमी की डायरेक्टर पूजा आचार्य ने भी विचार रखे। गणेशलाल व्यास व अनिल जोशी ने परिणाम जारी किए।

Share this content:

You May Have Missed