Loading Now

updates

बीकानेर में टाबरां रो मेळो, राजस्थानी बाल महोत्सव आयोजित

Tabran Ro Mao, Rajasthani Children's Festival organized in Bikaner 01BKN PH-5

बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर में टाबरां रो मेळो, राजस्थानी बाल महोत्सव आयोजित, सर्किट हाउस के सामने स्थित गांधी पार्क में राजस्थानी बाल महोत्सव बीकानेर में टाबरां रो मळो आयोजित किया गया।

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर तथा शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के इस समारोह में अतिथि के रूप में मंच पर बाल कलाकार गीता सोनी, चैतन्य सहल, शौर्य जनागल, माधव राजपुरोहित, जुनैद खान, जैद खान, सतीश मूंड, अरमान नदीम, ध्रुवशेखर जोशी, राघव सोनी उपस्थित रहे।

निर्मला कंवर, कविता नायक, आँचल गौड़, हिमांशी राजपुरोहित, प्रतीक्षा जोहरवाल, रितिका कंवर, मिनिष्का बीका एवं स्वरूप राठौड़ ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन बाल गायिका आरती छंगाणी ने किया।

समारोह में बाल कवियों में स्वरूप राजवी, प्रगति गौड़, स्नेहा राजपुरोहित, भावेश राजपुरोहित व सीमा भाटी ने कविताएं तथा चैतन्य सहल ने गीत की प्रस्तुति दी। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज ने पुरस्कार प्रदान किये।

राजस्‍थानी भाषा अकादमी के सचिव शरद केवलिया ने कहा कि राजस्थानी बाल महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा।

समारोह के दौरान साहित्यकार राजेन्द्र जोशी के बाल कथा संग्रह कदंब रो दरखत का लोकार्पण भी किया गया। राजाराम स्वर्णकार, मधु आचार्य, सीमा भाटी ने भी विचार रखे।

Share this content:

You May Have Missed