Samachar Seva

Mission Patrkarita

पूगल रोड पर नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Inauguration of newly constructed community building on Poogal Road

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पूगल रोड पर नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को पूगल रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास कुम्हार समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

विधायक कोष से बने इस भवन पर 12 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहर में बने सामुदायिक भवन आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा सड़क दुरुस्तीकरण की मांग पर उन्होंने कहा कि मानसून के पश्चात यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिशाषी अभियंता जेपी अरोड़ा, लालचंद सोनी, श्रीराम तर्ड, लालाराम खुड़िया, डूंगर राम भाटीवाल पुरखाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।