बीकानेर, (समाचार सेवा)। एमजीएसयू युनिवर्सिटी का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर का 19 वा स्थापना दिवस मंगलवार 7 जून को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।
विश्वविद्यालय कुलसचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल राजस्थान कलराज मिश्र ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र विश्वविद्यालय में नवनिर्मित इनोवेशन सेंटर एवं गार्गी महिला छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह विश्वविद्यालय प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे एवं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में कुलाधिपति को अवगत कराएंगे।
मीडिया प्रभारी डॉ. विठ्ठल बिस्सा ने बताया कि समारोह में विवि स्थापना दिवस न्यूज़लेटर विशेषांक का भी लोकार्पण किया जाएगा।


