Samachar Seva

Mission Patrkarita

मोटरसाइकिल चोर रामदेव सारण व किशन भादाणी गिरफ्तार

Bike thieves Ramdev Saran and Kishan Bhadani arrested

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोटरसाइकिल चोर रामदेव सारण व किशन भादाणी गिरफ्तार, कोतवाली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिलें चुराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है।

थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चारों में से एक चोर शीतला गेट के बाहर सती मंदिर क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय रामदेव सारण पुत्र तारूराम तथा दूसरा चोर बडा बाजार क्षेत्र में लक्ष्‍मीनाथ जी घाटी इलाके के निवासी 21 वर्षीय किशन भादाणी पुत्र चुन्‍नीलाल शामिल है।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चोरी के आरोपी एक नाबालिग से भी पूछताछ की है।

थानाधिकारी के अनुसार परिवादी शीतला गेट के बाहर के निवासी भंवरलाल सारण ने 24 मई को पुलिस को रिपोर्ट लिखाई कि अज्ञात चोर सोमवार 23 मई की रात को उसके घर के बाहर खडी बाइक 07 एसएस- 5897 चुरा ले गया।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने बाइक चोरों को पकडने के लिये मुखबिरों को सक्रिय किया। बाइक चोर पकडे गए।

भंवरलाल की बाइक तो बरामद हुई ही साथ ही चोरों ने गंगशहर में बाइक चुराने की वारदातें भी कबूल कर ली हैं। शहर में अन्‍य बाइक चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है।