बीकानेर, (समाचार सेवा)। ईनामी स्थायी वारंटी जयसिंह राजपूत गिरफ्तार, जेल भेजा, कोलायत थाना पुलिस झुंझनूं मूल के हाल जयपुर निवासी 34 वर्षीय जयसिंह राजपूत पुत्र उम्मेद सिंह को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने वारंटी को कोर्ट में पेश करने के बाद बीकानेर की केन्द्रीय जेल में भिजवा दिया है। जयसिंह की तलाश में पुलिस ने 5 अप्रेल से ही चूरू, सीकर, झुंझुनूं में भी कई स्थानों पर कार्रवाई की।
आरोपी बाद में जयपुर जिले के करधनी थाना क्षेत्र में खिरणी फाटक के पास अपने घर 13 अशोक विहार में छुपा मिला।
कोलायत थानाधिकारी ने बताया कि जयसिंह कोलायत थाने का एक हजार रुपये का ईनामी स्थायी वारंटी है।
पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड के लिये चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत उसको पकडा गया है।
वारंटी को पकडने में कांस्टेबल महेश व ललित किशोर की विशेष भुमिका रही।


