Loading Now

updates

श्‍यामसुन्‍दर बिश्‍नोई अवैध पिस्‍टल व जिन्‍दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Shyamsundar Bishnoi arrested with illegal pistol and live cartridges...

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्‍यामसुन्‍दर बिश्‍नोई अवैध पिस्‍टल व जिन्‍दा कारतूस के साथ गिरफ्तार, बज्‍जू थाना पुलिस ने शुक्रवार को गोडू में भारतमाला रोड से गोडू निवासी 23 वर्षीय श्‍यामसुन्‍दर बिश्‍नोई पुत्र ओमप्रकाश बिश्‍नोई को आर्म्‍स एक्‍ट में गिरफ्तार किया है।

Shyamsundar-Bishnoi-arrested-with-illegal-pistol-and-live-cartridges-254x300 श्‍यामसुन्‍दर बिश्‍नोई अवैध पिस्‍टल व जिन्‍दा कारतूस के साथ गिरफ्तार
Shyamsundar Bishnoi arrested with illegal pistol and live cartridges

पुलिस ने आरोपी श्‍याम सुन्‍दर के पास अवैध रूप से रखी पिस्‍टल 32 बोर तथा 4 जिन्‍दा कारतूस जप्‍त किए हैं।

थानाधिकारी भूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जब वह पुलिस दल के साथ मोडायत में गस्‍त कर रहे थे तो सूचना मिली थी कि भारतमाला रोड गोडू पर एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।

थानाधिकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। ऐसे में उसे तत्‍काल पकड लिया गया।

भूप सिंह ने बताया कि इस अरेस्‍ट में कांस्‍टेबल गणेश कुमार व कांस्‍टेबल मोहनलाल का विशेष योगदान रहा।

 

Share this content:

You May Have Missed