Loading Now

updates

आग की भेंट चढ़ा टायर का गोदाम, लाखों का हुआ नुकसान

Tire warehouse damaged due to fire, loss of lakhs.

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  आग की भेंट चढ़ा टायर का गोदाम, लाखों का हुआ नुकसान, आग की भेंट चढ़ा टायर का गोदाम, लाखों का हुआ नुकसान, बीकानेर में रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट गली के कोने की एक टायर की दुकान व गोदाम में गुरुवार सुबह आग लग गई। इस आग से लाखों रुपये के टायर धू-धू कर जल गए।

पूरा बाजार व आसपास का क्षेत्र सफेद व काले धुएं के गुबार से अट गया। आग की सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपचंद व कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा सहित अग्नि शमन दल के अधिकारी-कर्मचारी दल-बल सहित मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक सूचनाओं में आग लगने का कारण मंगलवार देर रात से तथा बुधवार दिनभर हुई बारिश में गोदाम में शोर्ट सर्किट होने को बताया जा रहा है।

Tire-warehouse-damaged-due-to-fire-loss-of-lakhs-211x300 आग की भेंट चढ़ा टायर का गोदाम, लाखों का हुआ नुकसान
Tire warehouse damaged due to fire, loss of lakhs

गुरुवार की सुबह क्षेत्र के दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो श्री लक्ष्मी आॅटो स्टोर जो कि कानीाराम पेडीवाल की दुकान है उसके पास के गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर भीड़ के रूप में मौजूद हो रहे लोगों में से किसी ने दुकानदार पेड़ीवाल को फोन किया। दुकानदार व उसके कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के लिये फायर ब्रिगेड, पुलिस की गाड़िया पानी लेकर पहुंची।

टैंकरों से भी पानी मंगवाया गया। गोदाम में अधिक मात्रा में टायर होने के कारण आग पर काबू पाने में समय लगा। स्थानीय लोगों ने भी गोदाम की बारियों से गोदाम में पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग कम हुई है।

Share this content:

You May Have Missed