Loading Now

updates

शरीर में ईश्वरीय कृपा से बनता है रक्त : विमर्शानंदजी महाराज

Blood is made in the body by divine grace Vismaranandjar Maharaj

बीकानेर, (समाचारसेवा)। शरीर में ईश्वरीय कृपा से बनता है रक्त : विमर्शानंदजी महाराज, शिवबाड़ी मठ के महंत  संवित विमर्शानंद महाराज ने कहा कि हमारे शरीर में रक्त ईश्वरीय कृपा से बनता है।

महाराज रविवार को पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में वीर शिरोमणि नाथाजी की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मानव मात्र के लिए रक्त का दान करना सबसे श्रेष्ठ कार्य है और ऐश्वर्य आधार पर ही इसे हम ईश्वर के निमित्त दान कर दें उससे बड़ा अवसर और कुछ नहीं है।

वीर शिरोमणि नाथाजी स्मृति संस्थान राजस्थान द्वारा आयोजित इस शिविर में महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज राम झरोखा ने कहा कि ऐसे शिविर हमेशा पीड़ित को लाभ पहुंचाने के लिए आयोजित होने चाहिए।

समारोह के मुख्य अतिथि उपमहापौर राजेंद्र पवार ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वीर नथाजी स्मृति संस्थान के सह संयोजक मोदी कॉलेज के प्रिंसिपल नगेन्द्र सिंह नाथावत,

पार्षद अनूप गहलोत, प्रेम सिंह घुमान्दा, सूरजमालसिंह नीमराना, दुर्गा सिंह शेखावत,अरविंद उभा, रामदयाल सोनी आदि सम्मिलित हुए।

Share this content:

You May Have Missed